![]() |
| माता सीता |
श्राद करने के लिए पहुंचे गयाधम
यह बात तब की है, जब भगवान श्री राम वनवास में थे और उन्हें पितृ पक्ष में पिंड दान करना था। भगवान श्री राम, माता सीता और लक्ष्मण जी पितृ पक्ष में श्राद करने के लिए गयाधाम गए थे। श्राद करने के लिए कुछ सामग्री काम थी जिस कारण श्री राम और लक्ष्मण जी नगर की ओर सामग्री लेने के लिए जाते है। बहुत समय बीत जाता है किंतु श्री राम वापस नहीं आ पाते है। पिंडदान का समय बिताने लगता है इसलिए माता सीता ने निश्चय किया की उनके पास जो सामग्री है वह उसी से पिंडदान कर देंगी। माता सीता उसी सामग्री से पिंडदान कर देती है और वह सफल हो जाता है और स्वीकार कर लिया जाता है। देवी सीता ने फल्गू नदी, ब्राम्हण, वटवृक्ष, तुलसी और गाय को इसका साक्षी बनाया। जब श्री राम लौट कर वापस आते है तब माता सीता ने उन्हें संपूर्ण जानकारी देती है की उन्होंने पिंडदान कर दिया है और वह स्वीकार कर लिया गया है किंतु श्री राम कहते है की पुत्र के बिना पिंडदान सफल कैसे हो सकता है तब माता सीता कहती है की उन्होंने फल्गू नदी, ब्राम्हण, वटवृक्ष, तुलसी और गाय को इसका साक्षी बनाया है। जब श्री राम उन सभी से पिंडदान के बारे में पंचते है तो फल्गू नदी, तुलसी, ब्राम्हण, और गाय ये सभी झूट बोल देते है की माता सीता ने पिंडदान नही किया है। किंतु वटवृक्ष सत्य कहता है की माता सीता ने पिंड दान किया है। जिसके बाद माता सीता पितरों से विनती करती है की वे सत्य बताए तब महाराज दशरथ प्रकट होते है और सत्य बताते है की सीता जी ने पिंडदान कर दिया है और वह स्वीकार हुआ है।
Read More:- दीवाली की कहानीमाता सीता का श्राप
जब सभी ने झूठ बोला जिस कारण उनकी कीर्ति कलंकित हुई और माता सीता को क्रोध आ गया तब उन्होंने सभी को श्राप दे दिया। माता सीता ने ब्राम्हण को श्राप दिया की वह कितना ही दान पुण्य करवा ले किंतु उनकी दरिद्रता हमेशा बनी रहेगी, फल्गू नदी को श्राप मिला की वह बस नाम की नदी होगी उसके ऊपर कभी भी जल धारा नही होगी, यही कारण है की फल्गू नदी में कभी पानी नही रहता। तुलसी को श्राप दिया की वह गया की मिट्टी में नही उगेगी और आज तक गया में कभी तुलसी का पौधा नही उगा है। और गाय को श्राप दिया कि वह पूज्यनीय होते हुए भी खाने के भटकना पड़ेगा। वटवृक्ष ने सत्य बोला था जिससे प्रसन्न होकर माता ने उसे वरदान दिया की सुहागन स्त्री अपने पति की लंबी आयु के लिए उसका पूजन करेंगी।
यही कारण है की ये 4 प्राणी आज भी माता का श्राप भुगत रहे है। यदि आपको कुछ ज्ञात है तो कमेंट में बताए और इस पर आपकी क्या राय है यह भी लिखे । धन्यवाद
